उस बावरी सी हवा के झोंके ने आँखों पे गिएरती हुई लटों को सुलझा दिया
उस प्यारी सी मुस्कराहट ने इन राहों में मुझको भटका दिया॥
खुशबु सौंधी सौंधी सी महकती है उनके गुजरने पर
शरमा के पलके झुक जाती हैं और यादों में गुज़र जाती है सेहर॥
चारो तरफ ढूंढती हूँ उनका वजूद
आँखों के झपकने पर होंते हैं वोह मौजूद॥
आँखों को खोल कर उस पल को ओझल करने से लगता है डर
हवाओं में उडती हूँ उस एहसास से, लहरा के इस प्यार के पर॥
हाथों में पैगाम वोह दे कर जातें हैं कुछ ऐसे
कुछ ऐसे, कुछ वैसे ,कुछ अपने जैसे॥
कभी कोने मैं बैठे हुए जब वोह अपने आसमान से बातें करतें हैं
उस वक़्त हम चुपके से उन आँखों की चमक से गुफ्तगू करतें हैं ॥
सामने खिडकियों के कोनो में उनकी परछाई मुझे जब दिख जाती है
बारिशों में भी खिड़कियाँ खोलने में मुझे मजबूर कर जाती हैं॥
दो बातों का सहारा ही सही
दो पलों का नज़राना ही सही
बावरी इस तन्हाई में
बावरा सा एक प्यारा सा साथ तुम्हारा ही सही॥
