अखबारों के पन्नों में
अगर कुछ नया लिखा है
उस खबर से अनजान खड़ी हूँ मैं
अगर कुछ नया लिखा है
उस खबर से अनजान खड़ी हूँ मैं
आज इस कमरे के आगे एक
आँगन है खुला खुला सा
उसकी रौशनी से अनजान खड़ी हूँ मैं
इस फुलवारी के बीच खड़ी हूँ
इसकी सुन्दरता को देखती हूँ
पर इसकी खुशबू से अनजान खड़ी हूँ मैं
आज इस भाग्दध में फस गयी हूँ
धक्को के सहारे पहचान रही हूँ
पर इन् बदलते चेहरों से अनजान खड़ी हूँ मैं
आज हवाओं से बातें कर रही हूँ
हवाओं के रुख से सरगम बना रहीं हूँ
पर इस सरगम की धुन से अनजान खड़ी हूँ मैं
आज मैं पानी के रस का मज़ा ले रही हूँ
मन के तूफ़ान को अलविदा कह रहीं हूँ
पर आज भी इस प्यास से अनजान खड़ी हूँ मैं
आज मिठाई की दुकान में
रखें हैं खूब सारे इनाम
इन इनामों की मिठास से अनजान खड़ी हूँ मैं
आज दुनिया किधर ले जा रही है
मेरी मन की सोच को
इस अजीब सी राह से अनजान खड़ी हूँ मैं
आज लिखने को बोहोत सारे हैं नगमे
बोहोत सारे हैं ख्वाब
इन ख़्वाबों के ख्यालों से अनजान खड़ी हूँ मैं
अनजान हूँ कई परिभाषाओं से
परिभाषा के मतलब ढूंढ रहीं हूँ
ढूंढते हुए धीमे से अनजाने से
आखिरकार सब जान रही हूँ मैं !
good :)
ReplyDelete